Thursday, 5 March 2015

जिस देश का बचपन भूका है

१९ फेब २०१२
जिस देश का बचपन भूका है
वो देश अभी अधुरा है  ।।धृ ।।

भूक से ही जन्म लेती
गद्दारी और लाचारी है
स्वाभिमान को ग्रहण लगता
यही राहू और केतू है ।।१।।

भूक हो ज्ञान की भूक प्रेम संस्कार की
इस भूक से ही जन्म लेता
एक नया अविष्कार है ।।२।।

आओ हम सब मिलकर
बच्चोकी ये भूक मिटाये
देश को हम पूर्ण बनाये
देश को हम पूर्ण बनाये।।३।।

No comments:

Post a Comment